Wednesday, November 05, 2014

महिला अधिकारों के सवाल पर चुप्पी तोड़ने हेतु पदयात्रा............





"नवदलित आन्दोलन"  
महिला अधिकारों के सवाल पर चुप्पी तोड़ने हेतु पदयात्रा............
21 अक्टूबर2014 को वाराणसी जिले के पिंडरा ब्लाक अन्तर्गत खरगपुर मुसहर बस्ती में मानवाधिकार जननिगरानी समिति द्वारा
“महिलाओं के खिलाफ यातना और हिंसा बंद करो
शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान हमारा अधिकार”
महिला हिंसा, महिला शिक्षा, मानव अधिकार एवं महिला स्वास्थ्य विषय पर एक संगोष्ठी एवं पद यात्रा का आयोजन किया गया जिससे अन्य सामजिक संस्था तथा आस-पास के रहने वालों अन्य लोगो ने आपसी सहभागिता दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित लोगों के परिचय के साथ हुआ तत्पश्चात् वरिष्ठ मानवाधिकार कार्यकर्ता मंगला प्रसाद ने लोगों को कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी दी | महिलाओ के स्वास्थ्य पर सुनीतापाण्डेय ने विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य सम्बंधित चार्ट के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य, बच्चों की देख भाल, बच्चों के पोषण एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण पर चर्चा की | इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सामजिक कार्यकर्ती मंजू देवी ने भी महिला स्वास्थ्य पर व्यापक चर्चा की।
तत्पश्चात् वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता शिव प्रताप चौबे द्वारा उपस्थित जन समूह को भारतीय कानून के तहत मिलाने वाले महिला अधिकारो पर चर्चा किया |
समुदाय की रन्नो देवी  ने महिलाओें को पुलिस के सामने दिये गये अधिकारों पर चर्चा किया | समुदाय के मुरना देवी ने बस्ती में व्याप्त महिला समस्याओं के बाबत बताया और उसके निराकरण के लिएउचित सुझाव दिया | इसके बाद सामजिक कार्यकर्ती छाया कुमारी ने उपस्थित जन समुह को व्यापक रुप में पुलिस के समझ प्रदत्त अधिकार, यौन हिंसा एवं घरेलू हिंसा अधिनियम के विषय में बताया | महिलाओं की सुनवाई किन-किन अधिकारियों के समक्ष की जाती है, उन अधिकारियों व कर्तव्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताया |
कार्यक्रम के अन्त में शिव प्रताप चौबे ने अपने अधिकारो के प्रति जागरुक करने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं आंगनवाडी एवं प्राथमिक स्कूलों में मिड-डे-मिल इत्यादि के गुडवत्ता के विषय में समुदाय से निगरानी करने की अपील किया | महिला अधिकारों को संरक्षित करने का आहवान करते हुए कैंडिल मार्च में सम्मिलित होने के लिए कहा |
इसके उपरान्त जन समूह द्वारा तख्ती एवं मोमबत्ती के साथ खरगपुर गाँव होते हुए खरगपुर बाजार हुए झंझौर स्कूल के पास तक पद यात्रा निकाला गया | कार्यक्रम के अन्त में मंगला प्रसाद ने लोगों को एक बार पुनः महिला अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए शपथ दिलाया और कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की |
                                           

No comments:

Featured Post

Tireless Service to Humanity

Dear Mr. Lenin Raghuvanshi, Congratulations, you have been featured on Deed Indeed's social platform. ...