Wednesday, August 24, 2011

पुलिस द्वारा प्रेम विवाह करने वाले फैजुर रहमान के घरवालों का उत्पीड़न करने एवं धमकी देने के सम्बन्ध में।


सेवा मे,                                     23 अगस्त 2011

      अध्यक्ष,

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग



बिषय:- पुलिस द्वारा प्रेम विवाह करने वाले फैजुर रहमान के घरवालों का उत्पीड़न करने एवं धमकी देने के सम्बन्ध में।

महोदय,

        उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि मजहबीन (पूर्व नाम- मेघा नागर), पुत्री अभय राम नागर, निवासी मकान न0-एन-015/104 सी सुदामापुर, वार्ड-नगवां, थाना-भेलुपुर, जिला-वाराणसी की रहने वाली है। पीडि़ता ने 27 जुलाई 2011 को अपने पैतृक धर्म हिन्दु को छोडकर इस्लाम धर्म ग्रहण कर लिया।  21 अगस्त 2011 को महजबीन (मेघा नागर) ने फैजुर रहमान पुत्र लियाकत गनी, 00 एन 15/117-डी-3 सुदामापुर, बँजरडीहा, थाना-भेलुपुर, जिला-वाराणसी से मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कर लिया।

         महोदय, लेख है कि महजबीन के द्वारा अपने पैतृक धर्म बदलने एवम मुस्लिम युवक फैजुर रहमान से निकाह करने की इच्छा ब्यक्त करने पर पिता अभय राम नागर द्वारा प्रताडि़त किया जाना लगा। परेशान होकर 21 अगस्त 2011 को पीडिता ने अपना घर छोड दिया और पुलिस से सम्पर्क किया परन्तु पुलिस से सहायता नही मिली। महजबीन और फैजुर ने 21 अगस्त 2011 को निकाह कर लिया। उसके बाद वह अपने पिता के घर नही गयी। पीडि़ता के पिता अभय नागर ने भेलुपुर थाना में अपनी पुत्री मेघा नागर के जबरदस्ती धर्म परिवर्तन एवं अपहरण के लिए फैजुर रहमान एवं उसके परिवार वालों पर मुकदमा कर दिया है। पीडि़ता के पिता अभय राम नागर एक सरकारी एवं दबंग व्यक्ति है। पुलिस उनके दवाव में आकर पीडि़ता के अधिकारों की अनदेखी कर रही है। भेलुपुर पुलिस द्वारा रात में फैजुर रहमान के घरवालों को धमकाया एवं परेशान किया गया । पुलिस की डर से फैजुर रहमान और उसके घर के सदस्य घर छोड़कर अपने रिश्तेदारों के यहां छुपे हुए है।

      

           महोदय,  महजबीन एवं फैजुर रहमान दोनों ही व्यस्क है। महजबीन की उम्र (हाई स्कुल प्रमाण-पत्र के अनुसार) 18 वर्ष 6 माह तथा फैजुर रहमान लगभग 26 वर्ष है। महोदय इस सम्बन्ध में निवेदन/मांग है कि महजबीन एवं फैजुर रहमान के घरवालों के खिलाफ पुलिस उत्पीड़न बन्द किया जाय एवं उन्हे सुरक्षा दी जाय। कृप्या इस सम्बन्ध में अतिशीध्र आवश्यक कार्यवाही की जाय।

संलग्नक:-  

1.               महजबीन का आयु-प्रमाण पत्र।                                    भवदीय

2.                फैजुर रहमान की आयु प्रमाण पत्र।                                              

3.               महजबीन एवं फैजुर रहमान की निकाह नामा।

4.               महजबीन (मेघा नागर) का धर्म परिवर्तन सम्बन्धी ऐफिडेविट।              
                                                                      डा0 लेनिन                           

5.               धर्म परिवर्तन की घोषणा की अखबार का कतरन।                       (महासचिव)

No comments:

Featured Post

Tireless Service to Humanity

Dear Mr. Lenin Raghuvanshi, Congratulations, you have been featured on Deed Indeed's social platform. ...